मां दुर्गा के 32 नामों का करें जाप, सभी मनोकामना होगी पूरी

अगर आप किसी कारणवश या समय की कमी की वजह से मां के मंत्रों का जाप नहीं कर पा रहे हैं तो आप मात्र मां दुर्गा के 32 नामों का जाप करके भी उनसे कृपा पा सकते हैं।

32 Names Of Maa Durga: नवरात्रि में मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की पूजा की जाती है। इस दौरान मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए विशेष मंत्र जैसे- दुर्गा सप्तशती और सिद्ध कुंजिका मंत्रों का जाप किया जाता है। 

अगर आप किसी कारणवश या समय की कमी की वजह से मां के मंत्रों का जाप नहीं कर पा रहे हैं तो आप मात्र मां दुर्गा के 32 नामों का जाप करके भी उनसे कृपा पा सकते हैं। मां के इन 32 नामों को दुर्गाद्वात्रिंशन्नाममाला भी कहा जाता है। 

मान्यता है कि जो भी भक्त नवरात्रि के दौरान मां के इन 32 नामों का जाप करता है उसके जीवन से भय दूर हो जाता है और उसके जीवन में आध्यात्‍मि‍क सुख प्राप्त होता है। 

मां दुर्गा के 32 नाम (32 Names Of Maa Durga)

  1. ॐ दुर्गा
  2. दुर्गतिशमनी
  3. दुर्गाद्विनिवारिणी
  4. दुर्ग मच्छेदनी
  5. दुर्गसाधिनी
  6. दुर्गनाशिनी
  7. दुर्गतोद्धारिणी
  8. दुर्गनिहन्त्री
  9. दुर्गमापहा
  10. दुर्गमज्ञानदा
  11. दुर्गदैत्यलोकदवानला
  12. दुर्गमा
  13. दुर्गमालोका
  14. दुर्गमात्मस्वरुपिणी
  15. दुर्गमार्गप्रदा
  16. दुर्गम विद्या
  17. दुर्गमाश्रिता
  18. दुर्गमज्ञान संस्थाना
  19. दुर्गमध्यान भासिनी
  20. दुर्गमोहा
  21. दुर्गमगा
  22. दुर्गमार्थस्वरुपिणी
  23. दुर्गमासुर संहंत्रि
  24. दुर्गमायुध धारिणी
  25. दुर्गमांगी
  26. दुर्गमता
  27. दुर्गम्या
  28. दुर्गमेश्वरी
  29. दुर्गभीमा
  30. दुर्गभामा
  31. दुर्गमो
  32. दुर्गोद्धारिणी

मां दुर्गा के 32 नाम पीडीएफ

श्री दुर्गा बत्तीस नामवली के लाभ (32 Names Of Durga Benefits)

  • मां दुर्गा के 32 नामों का जाप करने से भक्तों के जीवन में भय और दुःखों का नाश हो जाता है।
  • दुर्गाद्वात्रिंशन्नाममाला को न सिद्ध करने की आवश्यक्ता है न स्थान शुद्धि की और न किसी विशेष विधान की। यह अपने में स्वत: सिद्ध है। इसका परिणाम तत्काल देखा जा सकता है। 
  • दुर्गाद्वात्रिंशन्नाममाला का जाप करने से व्यक्ति की समस्त प्रकार की मनोकामनाएं तो पूरी होती ही हैं, साथ ही घर में सुख-समृद्धि आती है। 
  • जो व्यक्ति नियमित रूप से देवी के इन 32 नामों के मंत्रों का जप करता है देवी सदैव उनके साथ होती हैं और हर विपत्ति से अपने भक्तों की रक्षा करती है। 

ऐसे करें जाप मां दुर्गा के 32 नामों का जाप

मां के इन नामों को आप माता के मंदिर या घटस्थापना की जगह पर कर सकते हैं। आप सुबह स्नान करके कुश के आसन पर बैठकर पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुख करके इन नामों का जाप करें। जाप करने से पहले मां के मंदिर में घी के दीये जला लें। जाप करते समय मन को स्वच्छ रखें और मां से मनोकामना पूर्ण करने की याचना करें। इन नामों का जाप आप पूरे नवरात्र के दौरान 9 दिन करें तो ज्यादा फलदायी होगा।  

सनातन धर्म की ऐसे ही शक्तिशाली मंत्रों और व्रत-त्योहार को जानने के लिए My Mandir से जुड़े रहें।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
महाकुंभ 2025: न भूलें महाकुंभ से ये 5 चीजें लाना, धन वृद्धि के साथ चमकेगी किस्मत! Mahakumbh 2025: कुंभ शाही स्नान से पहले नागा साधु करते हैं ये 17 श्रृंगार Maha Kumbh 2025: 13 जनवरी को महाकुंभ का पहला शाही स्नान, जाने क्या है महत्व! 13 जनवरी से महाकुंभ की हो रही है शुरुआत,जानें शाही स्नान की तिथियां ये 3 तरीके करना ना भूलें, अगर चाहते हैं आपने सभी कर्जों से मुक्ति