13 जनवरी से प्रयागराज में महाकुंभ की हो रही है शुरुआत, जानें शाही स्नान की तिथियां

इस वर्ष 144 सालों के बाद प्रत्येक 12 वर्ष में लगने वाला प्रयाजराज में महाकुंभ 2025 का दुर्लभ संयोग बन रहा है। इस मेले में स्नान का विशेष महत्व है।

महाकुंभ में न केवल देश से, बल्कि विदेश से भी साधु-संत और तीर्थयात्री पहुंचते हैं।

महाकुंभ में शाही स्नान का खास महत्व होता है। इस दिन विभिन्न प्रकार के साधु-संत गंगा में डुबकी लगाने आते हैं। आइए जानें किस-किस तिथि को शाही स्नान होगा

प्रयागराज में महाकुंभ, जो 13 जनवरी से 26 फरवरी तक चलेगा, उसमें शाही स्नान का विशेष महत्व है। आइए, अब जानें शाही स्नान की सही तिथियां…

1. शाही स्नान – 13 जनवरी (पौष पूर्णिमा) 2. शाही स्नान – 14 जनवरी (मकर संक्रांति) 3. शाही स्नान – 29 जनवरी (मौनी अमावस्या) 4. शाही स्नान – 3 फरवरी (वसंत पंचमी) 5. शाही स्नान – 12 फरवरी (माघी पूर्णिमा) 6. शाही स्नान – 26 फरवरी (महाशिवरात्रि)

आपको बता दें, शाही स्नान केवल कुंभ में ही होता है। शाही स्नान मुख्य रूप से साधु-संत करते हैं, जिनके बाद तीर्थयात्री स्नान करते हैं।

मान्यता है कि कुंभ मेले के दौरान जो भी शाही स्नान करता है, वह जन्म-मृत्यु के चक्र से मुक्त हो जाता है और उसके कई जन्मों के पाप नष्ट हो जाते हैं।

ऐसे ही सनातन धर्म की आरती, चालीसा, मंत्र, त्योहारों की जानकारी के लिए माई मंदिर वेबसाइट अवश्य विजिट करें।