Ganesh Mantra: गणेश जी को प्रसन्न करने के लिए करें इन मंत्रों का जाप, सभी बाधाएं होगी दूर

अगर आप किसी कार्य को लेकर बहुत मेहनत करते हैं और काम बनते-बनते बिगड़ जाता है तो आप गणेश जी के मंत्रों (Ganesh Mantra) का जाप करें।

Ganesh Mantra: गणेश जी को विघ्नहर्ता कहा जाता है। किसी भी शुभ कार्य से पूर्व उनका आह्वान किया जाता है, जिससे वह पूजा या कार्य बिना किसी बाधा के शांति से हो सके। 

गणपति बप्पा (Ganesh Ji) बुद्धि के देवता हैं, साथ ही वह जब किसी पर प्रसन्न होते हैं तो अकेले नहीं कृपा करते, मां रिद्धि-सिद्धि भी आपके ऊपर कृपा करती हैं।

मोदक, लड्डू अन्य परवानों का भोग लगाते हैं। लम्बी-लम्बी लाइनों में लगकर सिद्धिविनायक महाराज के दर्शन करने जाते हैं।

किन्तु न तो हर किसी की अर्थिक स्थिति ऐसी होती है, जो वह रोज व्यंजनों का भोग लगा सके और न सबके पास इतना समय है कि वह मंदिर जा पाए। तो फिर ऐसा क्या उपाय है, जिससे गौरी नंदन प्रसन्न भी हो जाएं और अर्थिक कष्ट भी न हो। आरती, आरती से बड़ा चालीसा और गणेश मंत्र (Ganesh Mantra)।

किसी भी देवी-देवता को प्रसन्न करना हो, मंत्रों से प्रभावशाली कुछ और नहीं होता।  किन्तु मंत्रों का जाप शुद्ध उच्चारण के साथ-साथ शुद्ध अन्तःकरण से करना चाहिए, तभी वह फलीभूत होता है।

गणेश जी (Ganesh Ji) को बुधवार का दिन समर्पित है, यहां हम गणेश जी महाराज के कुछ प्रभावी मंत्रों के विषय में बता रहे हैं। इन मंत्रों का जाप विधिपूर्वक करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होगी।

तो आइए, My Mandir के इस ब्लॉग श्री गणेश जी के विशेष मंत्रों (Ganesh mantra) जानते हैं।  

गणेश मंत्र | Ganesh Mantra 

  1. ॐ गं गणपतये नमः 

यदि आपके जीवन में ढेर सारी परेशानियां हैं और आप उन सब समस्याओं से छुटकारा चाहते हैं तो आप उपरोक्त मंत्र का जाप करें। भगवान गणेश का यह मंत्र इतना चमत्कारी है कि इसके जाप से से जीवन में आने वाली सभी बाधाएं और परेशानियां दूर होती हैं। इस मंत्र के जाप से भक्तों जल्द ही शुभ फल प्राप्त होगा। 

  1. गणपूज्यो वक्रतुण्ड एकदंष्ट्री त्रियम्बक:। नीलग्रीवो लम्बोदरो विकटो विघ्रराजक :।।

 धूम्रवर्णों भालचन्द्रो दशमस्तु विनायक:। 

गणपर्तिहस्तिमुखो द्वादशारे यजेद्गणम।।

यदि आपकी कुंडली में गृह दोष हैं तो प्रत्येक बुधवार 11 बार उपरोक्त मंत्र का जाप करें। इस मंत्र में भगवान श्रीगणेश के 12 नामों का जाप किया जाता है। ऐसी मान्यता है यदि आप इस मंत्र का जाप किसी मंदिर में भगवान गणेश के सामने बैठकर करें तो आपको शुभ फल की प्राप्ति होगी। 

  1. वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ। निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा॥

यदि गणपति जी को प्रसन्न करना चाहते हैं तो इसके लिए उपरोक्त मंत्र सबसे सरल मंत्र माना जाता है। यह मंत्र जितना सरल है उतना ही प्रभावशाली भी। यह मंत्र इतना ज्यादा प्रभावशाली है कि कोई भी कार्य शुरू करने से पूर्व इस मंत्र का जाप आपके सभी कार्य बिना किसी बाधा के पूरा करेगा। 

  1. त्रयीमयायाखिलबुद्धिदात्रे बुद्धिप्रदीपाय सुराधिपाय। नित्याय सत्याय च नित्यबुद्धि नित्यं निरीहाय नमोस्तु नित्यम्।

अगर आप किसी कार्य को लेकर बहुत मेहनत करते हैं और काम बनते-बनते बिगड़ जाता है तो उपरोक्त मंत्र का जाप करें। यह मंत्र आपके सभी बिगड़े हुए कार्य को पूर्ण करेंगे। यदि आपको मेहनत करने के बाद भी मंजिल नहीं मिल रही है तो इस मंत्र का 21 बार जाप करें। यह आपके सभी बिगड़े कार्य बना देगा।

ये तो थी, गणेश मंत्रों (Ganesh Mantra) की बात। ऐसे ही सनातन धर्म की विशेष मंत्रों को जानने के लिए My Mandir वेबसाइट विजिट करें।

Show More

Related Articles

Back to top button
महाकुंभ 2025: न भूलें महाकुंभ से ये 5 चीजें लाना, धन वृद्धि के साथ चमकेगी किस्मत! Mahakumbh 2025: कुंभ शाही स्नान से पहले नागा साधु करते हैं ये 17 श्रृंगार Maha Kumbh 2025: 13 जनवरी को महाकुंभ का पहला शाही स्नान, जाने क्या है महत्व! 13 जनवरी से महाकुंभ की हो रही है शुरुआत,जानें शाही स्नान की तिथियां ये 3 तरीके करना ना भूलें, अगर चाहते हैं आपने सभी कर्जों से मुक्ति