Kanya Rashifal 2025: कन्या राशि वालों के लिए कैसा रहेगा नया साल, जानें वार्षिक राशिफल 2025
क्या आप भी साल 2025 के बारे में सोच रहे हैं, या वार्षिक राशिफल 2025 जानना चाहते हैं, तो यहां पढ़ें-कन्या राशिफल 2025 (Kanya rashifal 2025)
कन्या राशिफल 2025 (Kanya Rashifal 2025): ज्योतिष शास्त्र के अनुसार राशि क्रम की छठीं राशि कन्या है। इसके स्वामी बुध हैं। बुध वाकचातुर्य, बुद्धिमत्ता और निर्णय लेने की शक्ति को प्रभावित करते हैं।
युवाओं के जीवन में करियर को लेकर बुध की महत्वपूर्ण भूमिका देखी जाती है। व्यापार को बढ़ावा देने ग्रह बुध ही हैं। इनके प्रभाव को शेयर मार्केट में तेजी और मंदी देखी जाती है।
यदि आप भी 2025 को लेकर उत्सुक हैं और जानना चाहते हैं 2025 आपके लिए कैसा रहने वाला है? तो आइए, यहां पढ़ें…
आपके वार्षिक राशिफल कन्या 2025 में करियर, व्यवसाय, स्वास्थ्य, शिक्षा आदि की समस्त जानकारी और उपाय…
कन्या राशिफल 2025 | Kanya Rashifal 2025
कन्या राशि की नव वर्ष की शुरुआत तो धमाकेदार रहने वाली है। नव वर्ष आपके लिए भाग्य के द्वारा खोलेगा। आप अपने जीवन में कई उपलब्धियां हासिल करेंगे। कई लोगों को राष्ट्रीय स्तर का सम्मान मिलेगा।
आय सम्मान और पद–प्रतिष्ठा के साथ-साथ प्रभावशाली व्यक्तियों से अच्छे संबंध बनते हुए दिख रहे हैं। यह संबंध भविष्य में आपको कई प्रकार से लाभ देंगे। मकान बनाकर बेचने वाले प्रॉपर्टी डीलरों को मकान बिकने से धनलाभ होगा।
कई लोग जनवरी या फावरी माह में ही नए मकान की रजिस्ट्री कराएंगे। शुभ ग्रह योग में गृह प्रवेश की भी प्रक्रिया पूर्ण करेंगे।
कार्यस्थल पर आपके सहकर्मियों से आपके संबंध अच्छे रहेंगे। उच्च शिक्षा की पढ़ाई करने वाले छात्रों को मनमाफिक सफलता मिलेगी। शोध और अनुसंधान क्षेत्र से जुड़े हुए विद्यार्थियों को उनकी उपलब्धि के लिए सम्मानित किया जाएगा।
कन्या राशि के जो भी जातक हैं अभी तक जॉब की शुरुआत नहीं कर पाए हैं। इस वर्ष की शुरुआत में अच्छा ऑफर मिलेगा और मनोनुकूल जॉब मिल रही है। पारिवारिक जीवन में जो भी तनाव है, उसको समाप्त करने के लिए बड़े बुजुर्गों की सलाह मानें।
लव पार्टनर के साथ नाराजगी कम करें। व्यर्थ में गुस्सा होने से प्रेम संबंध काफी दिनों तक नहीं चलेगा। आप स्वस्थ रहेंगे। पत्नी के स्वास्थ्य में जरूर कुछ ना कुछ दिक्कत रहेगी। उनके कारण से आपको हॉस्पिटल और डॉक्टर के चक्कर लगाने पड़ेंगे।
29 मार्च से शनि का गोचर आपकी राशि से सप्तम भाव मीन राशि में हो रहा है। गोचर पद्धति के अनुसार सप्तम भाव में शनि दोष कारक है। मानसिक परेशानी पैदा करेगा। रेगुलर इनकम को भी डिस्टर्ब करेगा।
न्यायालय प्रक्रिया में विवाद को बढ़ा सकता है। मुकदमा में होने वाला निर्णय आपके पक्ष में नहीं जाएगा। घर से दूर नौकरी मिलने का भी योग बनता है। व्यापार के सिलसिले से घर से दूर रहना पड़ेगा।
शनि ग्रह की सप्तम भाव में स्थिति ज्यादातर पार्टनरशिप में डिस्टरबेंस का कारण बनेगी। ऐसा ना हो इसके लिए आप सभी पहलुओं पर बातचीत करते रहें। आय और व्यय का ब्योरा पारदर्शी रखें।
14 मई से गुरु ग्रह की उपस्थिति मिथुन राशि में रहेगी। गुरु ग्रह की नैसर्गिक शत्रुता बुद्ध ग्रह से है, अतः परिणाम में अच्छी सफलता नहीं देंगे। फिर भी गुरु बहुत नकारात्मक परिणाम नहीं देने वाले हैं। सकारात्मकता के साथ कार्यक्षेत्र को मजबूत रखेंगे। पारिवारिक स्थिति सामान्य रहेगी।
धन–धान्य की प्रगति निर्बाध चलती रहेगी। कृषि उत्पादन में प्रगति होगी। पशुपालन क्षेत्र से जुड़े किसानों को दुग्ध उत्पादन से लाभ होगा। गृह सुख, उपभोग और रहन-सहन उत्तरोत्तर बढ़ता रहेगा। हृदय रोग, फेफड़ा इन्फेक्शन और श्वसन अंग में जो भी रोग है उसमें रिलिफ मिलेगा।
30 मई को राहु और केतु का गोचर क्रमशः कुंभ राशि और सिंह राशि में हो रहा है। इन दोनों ग्रहों का गोचर आपके लिए शुभकारक है। फंसा हुआ धन वापस होगा। शत्रुओं पर विजय और जो भी आपसे विरोध करते हैं उनका सत्यानाश होगा।
खान-पान पर विशेष ध्यान देना है। बाहर का भोजन तेलयुक्त और मसालेदार भोजन स दूरी बनाकर रखनी है, यदि आप स्वस्थ रहना चाहते हैं।
आशा करते हैं कि आपके लिए साल 2025 आपके लिए ढेर सारी खुशियां लेकर आए और आपका परिवार खुशहाल रहे।
यदि आप अपना राशिफल के लिए पर्सनली किसी अनुभवी ज्योतिषाचार्यों से बात करना चाहते हैं तो आज ही माई मंदिर वेबसाइट विजिट करें।