Kumbh Rashifal 2025: कुंभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा नया साल, जानें वार्षिक राशिफल 2025

क्या आप भी साल 2025 के बारे में सोच रहे हैं, या वार्षिक राशिफल 2025 जानना चाहते हैं, तो यहां पढ़ें कुंभ राशिफल 2025 (Kumbh Rashifal 2025)

कुंभ राशिफल 2025 (Kumbh Rashifal 2025): ज्योतिष शास्त्र के अनुसार राशि क्रम की ग्यारहवीं राशि कुंभ है। इस राशि के स्वामी शनि हैं। कुंभ राशि वालों के लिए शनि के साढ़े साती समाप्ति का काल शुरु होने से ये वर्ष 2025 विशेष शुभ फल देने वाला सिद्ध होगा। 

यदि आप भी 2025 को लेकर उत्सुक हैं और जानना चाहते हैं 2025 आपके लिए कैसा रहने वाला है? तो आइए, यहां पढ़ें…

कुंभ राशिफल 2025 | Kumbh Rashifal 2025  

कुम्भ राशि के जातक नव वर्ष की शुरुआत में ही अपने शत्रुओं पर विजय हासिल करेंगे। बहुत पुराने मुकदमे में न्यायालय का निर्णय आपके पक्ष में आएगा। जिससे आपको बहुत ही मानसिक सुख प्राप्त होगा। आपका सामान चोरी हुआ है, तो इसका खुलासा होगा और चोर भी पकड़ा जाएगा। 

कुम्भ राशि पर शनि ग्रह की साढ़ेसाती चल रही है। शनि कुम्भ राशि में ही गोचर कर रहे हैं। पारिवारिक जीवन में थोड़ी सी परेशानी देते हैं। जिससे मानसिक पीड़ा रहती है। बुद्धि भी भ्रमित हो जाती है। 

कई लोगों को शारीरिक पीड़ा और माइग्रेन की पीड़ा से पीड़ित रहना पड़ेगा। पारिवारिक सदस्यों से विवाद ना हो इसके लिए आपको शांत रहना है। रोग से मुक्ति के लिए आपको योग और व्यायाम सदैव करते रहना चाहिए। 

कार्यक्षेत्र में कुम्भ राशि के जातक बहुत कठिनाइयों का सामना करेंगे। बीच-बीच में विरोधी परेशान करने की भरसक कोशिश करते रहेंगे। 

आपके जीवन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन फिर भी परिस्थितियाँ बहुत हद तक आपके नियंत्रण में रहेंगी। 

जब से साढ़ेसाती प्रारंभ हुई। आपके साथ बहुत साजिश हुई। उच्च पद भी चला गया। आर्थिक संकट भी आया। जो अपने थे वह साथ छोड़कर चले गए। जिसको आपने बहुत मदद की उसको अच्छा पद दिलाया वह भी आपके विरोध में खड़ा होकर आपकी बुराई किया। बहुत दुखद आपने पाँच साल देखा लेकिन अब बस आपके साथ बहुत अच्छा होगा। 

आप अपने पुराने पद को जल्द ही प्राप्त करेंगे। शक्तियां वापस आयेंगी और जो विरोधी हो गए थे उनका पराभाव होगा। 29 मार्च से शनि का गोचर कुंभ राशि से मीन राशि में हो रहा है। आपकी राशि से दूसरे भाव में शनि ग्रह की उपस्तिथि रहेगी। 

शनि की साढ़ेसाती अभी आपकी राशि पर ढाई साल और चलेगी। जिनके लिए चढ़ती हुई साढ़ेसाती कष्टकारी होती है उनके लिए उतरती हुई साढ़ेसाती सभी प्रकार का सुख देने वाली होती है। 

आपको केवल यही सलाह है कि बेबात का झगड़ा ना करें। किसी प्रकार का क्लेश ना फैलाएं। अपनों से शत्रुवत व्यवहार ना करें। जो भी कार्य करने का विचार कर रहे हैं उसमें कई लोगों की राय या विशेषज्ञ की राय जरुर ले लें। यदि आप इतना परिवर्तन कर लेंगे तो आपका चतुर्मुखी विकास होने से कोई रोक नहीं पाएगा।

14 मई से गुरु ग्रह का परिवर्तन वृष राशि से मिथुन राशि में हो रहा है। आपके लिए गुरु ग्रह सबसे शुभकारक रहने वाले हैं। गुरु ग्रह आपकी समस्त कामना की पूर्ति करेंगे। 

इस वर्ष होने वाली परीक्षा में आप मेधावी लिस्ट में अपना नाम देखेंगे। धार्मिक अनुष्ठान और देवभक्ति में बहुत ज्यादा मन लगेगा। 

शेयर या कमोडिटी मार्केट में निवेश करने से धन लाभ होता हुआ दिख रहा है। म्युचुअल फंड या सिप में इन्वेस्टमेंट किया हुआ पैसा अच्छी ग्रोथ करेगा। भाग्य में वृद्धि होगी। आय सम्मान पद – प्रतिष्ठा में वृद्धि अवश्य होगी। 

कई लोग प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं। हीरे, सोने और चांदी के आभूषण की खरीदारी इस वर्ष होगी। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा। राजनीतिक क्षेत्र में जिम्मेदारी का पद आपको उच्च नेतृत्व के द्वारा दिया जाएगा। आप बहुत आनंदित महसूस करेंगे।

30 मई से कुम्भ राशि में राहु और सिंह राशि में केतु ग्रह का परिवर्तन हो रहा है। यह दोनों छाया ग्रह आपके लिए कुछ परेशानी उत्पन्न कर रहे हैं। इनके प्रभाव को दूर करने के लिए आप अनुशासित रहे। सकारात्मक विचार आपके सभी रोग का शमन करेगा और आप में उत्पन्न नकारात्मक प्रभाव अपने आप दूर चले जाएंगे। 

आशा करते हैं कि आपके लिए साल 2025 आपके लिए ढेर सारी खुशियां लेकर आए और आपका परिवार खुशहाल रहे।

यदि आप अपना राशिफल के लिए पर्सनली किसी अनुभवी ज्योतिषाचार्यों से बात करना चाहते हैं तो आज ही माई मंदिर वेबसाइट विजिट करें। 

Show More

Related Articles

Back to top button
महाकुंभ 2025: न भूलें महाकुंभ से ये 5 चीजें लाना, धन वृद्धि के साथ चमकेगी किस्मत! Mahakumbh 2025: कुंभ शाही स्नान से पहले नागा साधु करते हैं ये 17 श्रृंगार Maha Kumbh 2025: 13 जनवरी को महाकुंभ का पहला शाही स्नान, जाने क्या है महत्व! 13 जनवरी से महाकुंभ की हो रही है शुरुआत,जानें शाही स्नान की तिथियां ये 3 तरीके करना ना भूलें, अगर चाहते हैं आपने सभी कर्जों से मुक्ति