वृषभ राशिफल 2025 | Vrishabh Rashifal 2025 | वार्षिक राशिफल 2025
क्या आप भी साल 2025 के बारे में सोच रहे हैं, या वृष राशिफल 2025 जानना चाहते हैं, तो यहां पढ़ें- Vrish rashifal 2025

वृषभ राशिफल 2025 (Vrishabh rashifal 2025): वृष राशि के जातकों के लिए वर्ष 2025 बहुत ही खास रहेगा। यह साल करियर, व्यापार और शिक्षा की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण रहेगा। 2025 में युवाओं को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी।
यदि आप भी 2025 को लेकर उत्सुक हैं और अपने राशि के अनुसार ग्रहों की स्थिति को जानना चाहते हैं तो आइए, यहां पढ़ें…
आपके वार्षिक राशिफल 2025 में करियर, व्यवसाय, स्वास्थ्य, शिक्षा आदि की समस्त जानकारी और उपाय…
वृषभ राशिफल 2025 | Vrishabh rashifal 2025
वृषभ राशि के जातक वर्ष 2025 की शुरुआत में संघर्षरत रहेंगे लेकिन यह संघर्ष ज्यादा दिनों तक नहीं चलेगा जल्दी ही बहुत सी चीज अच्छी हो जाएगी।
धन-धान्य की वृद्धि होगी। करियर में प्रगति होगी। युवा वर्ग को सरकारी नौकरी मिलेगी। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्र अपने-अपने क्षेत्र में अच्छी सफलता अर्जित करते हुए दिख रहे हैं।
वृष राशि के जातकों को इस साल विदेश में भी करियर बनाने का मौका मिलेगा कई लोग अपने प्रोजेक्ट को पूर्ण करके नए प्रोजेक्ट में शामिल होंगे। अनुसंधान क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को इस साल अप्रैल माह से प्रगति निश्चित मिलेगी।
29 मार्च के बाद शनि ग्रह का शुभ गोचर एकादश भाव में होगा। शनि ग्रह में त्वरित परिणाम देने की शक्ति होती है इसलिए वृष राशि के जातकों को धन आगमन के अच्छे मार्ग बनेंगे।
चली आ रही समस्त बीमारी का शमन होगा और उच्च अधिकार, उच्च पद और मजबूत जिम्मेदारी मिलने वाली है। जिनका विवाह नहीं हुआ उनकी शादी होगी और जो संतान प्राप्ति की इच्छा रखते हैं उनको संतान की प्राप्ति इस वर्ष होती हुई दिख रही है। शनि ग्रह वृष राशि के जातकों को समस्त सुख वैभव ऐश्वर्य देने में सक्षम है और इस वर्ष से शुरुआत हो जाएगी।
14 मई से गुरु ग्रह का गोचर मिथुन राशि में हो रहा है। यह गोचर भी वृष राशि के लिए बहुत शुभ है, धन और सुख की प्राप्ति, परिवार में सुख शांति समृद्धि। बच्चों की शिक्षा दीक्षा अच्छी होती हुई दिख रही है। बच्चे अपने समस्त कार्य में सफल होंगे और माता-पिता का भी नाम रोशन करेंगे।
शत्रुओं की पराजय होगी और जिनका मुकदमा चल रहा है उसमें विजय मिलने वाली है। कुछ लोग धार्मिक अनुष्ठान करेंगे। धार्मिक आयोजन करेंगे। ब्राह्मणों को दान दक्षिणा देंगे। गरीबों की भी सहायता करेंगे।
30 मई 2025 के बाद राहु का गोचर कुंभ राशि में और केतु का गोचर सिंह राशि में हो रहा है यह परिवर्तन वृष राशि के लिए कुछ अगर परेशानी करेगा भी तो गुरु और शनि के प्रभाव इसके नकारात्मक प्रभाव को खत्म कर रहे हैं।
राहु और केतु का नकारात्मक प्रभाव वृष राशि पर बहुत ज्यादा पड़ने वाला नहीं है। मई और जून के महीने में अगर कुछ बाधा उत्पन्न हो तो वृष राशि वालों को रुद्राभिषेक अवश्य करा लेना चाहिए। भगवान शिव को एक लोटा जल से प्रतिदिन अभिषेक करें समस्त संकट दूर हो जाएगा।
आशा करते हैं कि आपके लिए साल 2025 आपके लिए ढेर सारी खुशियां लेकर आए और आपका परिवार खुशहाल रहे।
यदि आप अपना राशिफल के लिए पर्सनली किसी अनुभवी ज्योतिषाचार्यों से बात करना चाहते हैं तो आज ही माई मंदिर वेबसाइट विजिट करें।