Vrishchik Rashifal 2025: वृश्चिक राशि वालों के लिए कैसा रहेगा नया साल, जानें वार्षिक राशिफल 2025

क्या आप भी साल 2025 के बारे में सोच रहे हैं, या वार्षिक राशिफल 2025 जानना चाहते हैं, तो यहां पढ़ें Vrishchik Rashifal 2025

वृश्चिक राशिफल 2025 (Vrishchik Rashifal 2025): ज्योतिष शास्त्र के अनुसार राशि क्रम की आठवीं राशि वृश्चिक है। इसके स्वामी मंगल हैं। मंगल उग्रता और अग्नि तत्व प्रधान ग्रह हैं। मंगल के प्रभाव से संबंधों में गहरा प्रभाव देखा जाता है। नेतृत्व की क्षमता का विकास जन्मकुंडली में मंगल के अच्छी स्थिति में होने से होता है। 

वृश्चिक राशि वालों के लिए वर्ष 2025 का मध्य सभी प्रकार के संबंधों को लेकर बहुत ही कष्टकारी होने वाला है। यदि आप भी 2025 को लेकर उत्सुक हैं और जानना चाहते हैं 2025 आपके लिए कैसा रहने वाला है? तो आइए, यहां पढ़ें…

वृश्चिक राशिफल 2025 | Vrishchik Rashifal 2025  

वृश्चिक राशि के जातक इस वर्ष शनि की ढैया से मुक्त होंगे। कार्यक्षेत्र में सामंजस्य बैठने में जो भी परेशानी आ रही थी। सहकर्मी आपकी बात नहीं सुन रहे थे। बॉस से मनमुटाव हो जाता था सब कुछ इस वर्ष सामान्य हो जायेगा। पत्नी और परिवार से दूर रहने वाले लोगों का स्थानांतरण पुनः घर के पास होगा। शेयर मार्केट में आपका निवेश वृद्धि कारक रहेगा। 

कमोडिटी मार्केट में भी जो लोग निवेश करते हैं, उनके लिए यह वर्ष अति लाभकारी साबित होगा। सामाजिक क्षेत्र जुड़े हुए लोगों को समाज में श्रेष्ठ सम्मान प्राप्त होगा। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े हुए नेताओं को जिम्मेदारी मिलेगी। अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाहन बहुत अच्छे से करेंगे। 

विवाह में आ रही समस्त बाधायें समाप्त होगी। सुयोग्य वर या कन्या से विवाह होगा। सेल्फ प्रोफेशनल लोगों को अपने कार्य में अच्छी सफलता मिलती हुई दिख रही हैं। प्रेम सम्बन्ध में प्रेमी युगल एक साथ कई बार घूमने जायेंगे। 

प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्र कुछ बाधाओं का सामना करेंगे। लेकिन अपनी कड़ी मेहनत से सफलता अर्जित अवश्य कर लेंगे। सरकारी नौकरी करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों को रिश्वत नहीं लेनी चाहिए। 

इस वर्ष कुछ लोग रिश्वत लेते पकड़े जाएंगे और जेल की यात्रा होगी। इस वर्ष आपकी यात्रा कष्टकारी रहेगी। यात्रा करते समय अपने सामान की रक्षा करें, सामान चोरी होने का योग बन रहा है। 

जून के महीने में विशेष तौर पर सतर्क रहें। योग और व्यायाम करते रहें, चिंता से मुक्त रहें। चिंता चिता के समान होती हैं, जो शरीर को जला देती हैं इसलिए आप चिंता मुक्त रहने का पूरा प्रयास करें।

29 मार्च 2025 के बाद शनि का गोचर मीन राशि में हो रहा है। इस गोचर के साथ ही वृश्चिक राशि पर चल रही ढैय्या खत्म हो जाएगी। 

शनि आपकी राशि से पंचम भाव में भ्रमण करेंगे। संतान के द्वारा आपको मान सम्मान की प्राप्ति होगी। संतान अपने क्षेत्र में सफल होंगे। कई लोगों की संतान विदेश में नौकरी प्राप्त करेंगे। कई जातकों को मान–सम्मान में वृद्धि होगी और धन आगमन के नये रास्ते बनेंगे। 

14 मई से गुरु का गोचर वृष राशि से मिथुन राशि में हो रहा है। वृश्चिक राशि से गुरु अष्टम भाव में रहेंगे। अष्टम भाव में गुरु आपके लिए थोड़ी परेशानी जरूर उत्पन्न करेंगे। क्रोध ज्यादा आएगा आपको नियंत्रण रखना है। अपनों से, बाहर या ग्राहक से बात करते समय शब्दों का चयन बहुत ही समझदारी से करें। 

सरकारी नौकरी या प्राइवेट नौकरी करने वाले कुछ जातकों को नौकरी से हाथ धोना पड़ेगा। प्रभावशाली व्यक्तियों से बहुत ज्यादा टकराने की जरूरत नहीं है, नहीं तो आपको जेल की यात्रा भी करनी पड़ेगी। 

ध्यान रखें, राजकीय अधिकारी और पुलिस से टकराने की आवश्यकता नहीं है। 18 अक्टूबर 2025 को गुरु कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जो 5 दिसंबर तक रहेंगे। आपकी राशि से गुरु ग्रह का नवम स्थान में जाना। आपके लिए बहुत उत्तम रहेगा। मनचाही कामना पूरी होगी। कई लोग नये मकान की रजिस्ट्री कराएंगे। परिवार में सुख–समृद्धि और ऐश्वर्य की वृद्धि होगी।

30 मई से राहु और केतु का गोचर क्रमशः कुंभ राशि और सिंह राशि में हो रहा है। जो आपकी राशि से राहु चौथे और केतु दशम भाव में रहेंगे। सकारात्मक रहे और किसी से बैर न रखें। राहु और केतु की नकारात्मकता को दूर करने के लिए आपको दुर्गा सरस्वती का पाठ कराना चाहिए।

यदि आप अपना राशिफल के लिए पर्सनली किसी अनुभवी ज्योतिषाचार्यों से बात करना चाहते हैं तो आज ही माई मंदिर वेबसाइट विजिट करें। 

Show More

Related Articles

Back to top button
महाकुंभ 2025: न भूलें महाकुंभ से ये 5 चीजें लाना, धन वृद्धि के साथ चमकेगी किस्मत! Mahakumbh 2025: कुंभ शाही स्नान से पहले नागा साधु करते हैं ये 17 श्रृंगार Maha Kumbh 2025: 13 जनवरी को महाकुंभ का पहला शाही स्नान, जाने क्या है महत्व! 13 जनवरी से महाकुंभ की हो रही है शुरुआत,जानें शाही स्नान की तिथियां ये 3 तरीके करना ना भूलें, अगर चाहते हैं आपने सभी कर्जों से मुक्ति