Maha Kumbh 2025:  13 जनवरी को महाकुंभ का पहला शाही स्नान, जाने क्या है महत्व!

इस साल प्रयागराज की धरती पर महाकुंभ मेले का आयोजन हो रहा है। महाकुंभ का आंरभ 13 जनवरी 2025 से होगा।

महाकुंभ में त्रिवेणी में स्नान करने के लिए देश-विदेश से तीर्थयात्री आएंगे।

धार्मिक मान्यता है कि महाकुंभ में गंगा स्नान करने से व्यक्ति के सभी पाप मिट जाते हैं और उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं।

शाही स्नान के दिन स्नान करने के लिए लाखों- करोड़ों की संख्या में तीर्थयात्री जुटते हैं।

यूं तो महाकुंभ में हर दिन स्नान करने से पुण्य फलों की प्राप्ति होती है लेकिन कुंभ में शाही स्नान का खास महत्व होता है।

महाकुंभ में पहला शाही स्नान 13 जनवरी 2025 को पौष पूर्णिमा के दिन होगा। इसे पुण्य और मोक्ष की प्राप्ति का दिन माना जाता है।

13 जनवरी को पहला शाही स्नान का समय सुबह 4:06 से 5:21 बजे तक है। ब्रह्म मुहूर्त में स्नान का विशेष महत्व है।

कहते हैं, महाकुंभ में गंगा स्नान करने से जन्म-जन्मांतर के पाप मिट जाते हैं और मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

ऐसे ही कुंभ 2025 पर विशेष जानकारी के लिए माई मंदिर वेबसाइट विजिट करते रहें।