दुर्गा है मेरी माँ, अम्बे है मेरी माँ: भजन | Durga Hai Meri Maa Ambe Hai Meri Maa
सुनें "दुर्गा है मेरी माँ, अंबे है मेरी माँ" भजन My Mandir पर। माँ की महिमा से भरें जीवन में शक्ति, शांति और सुख-समृद्धि।

Durga Hai Meri Maa Ambe Hai Meri Maa: दुर्गा है मेरी माँ, अंबे है मेरी माँ, यह भजन मां दुर्गा की महिमा का बखान करता है। इसे सुनकर मन को शांति, शक्ति और भक्ति का अनुभव होता है। मां अपने भक्तों के दुख दूर कर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देती हैं।
तो आइए, इस भजन का पाठ करके मां दुर्गा का आशीर्वाद पाएं।
दुर्गा है मेरी माँ,
अम्बे है मेरी माँ॥
जय बोलो जय माता दी, जय हो॥
जो भी दर पे आए, जय हो॥
वो खाली न जाए, जय हो॥
सबके काम है करती, जय हो॥
सबके दुखरे हरती, जय हो॥
मैया मेरी शेरोवाली, जय हो॥
भरदे झोली खाली, जय हो॥
मैया मेरी शेरोवाली, जय हो॥
भरदे झोली खाली जय हो॥
दुर्गा है मेरी माँ, अम्बे है मेरी माँ॥
सारे जग को खेल खिलाये
बिच्डो को जो खूब मिलाये
दुर्गा है मेरी माँ, अम्बे है मेरी माँ॥
पूरे करे अरमान जो सारे,
देती है वरदान जो सारे
दुर्गा है मेरी माँ, अम्बे है मेरी माँ॥