Aaj ka Rashifal 11 October 2025: आज का राशिफल, पढ़ें My Mandir पर

आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) में करियर, बिजनेस, सेहत, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, प्रेम-संबंध और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल है। आइए प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ. अमरेंद्र शास्त्री से जानते हैं, सभी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा?

Aaj ka Rashifal 11 October 2025: आज कार्तिक महीने की कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है। रोहिणी नक्षत्र दोपहर 3:21 बजे तक रहेगा। आज रोहिणी व्रत है। शुभ कामों का समय 11:22 से 12:08 बजे तक है, जबकि राहुकाल 8:50 से 10:18 बजे तक रहेगा। सूर्योदय 5:55 पर और सूर्यास्त 5:35 पर होगा। आज चंद्रमा वृष राशि में है और रात 8:58 पर उदय होगा।

आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) में करियर, बिजनेस, सेहत, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, प्रेम-संबंध और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल है।  

तो आइए प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ. अमरेंद्र शास्त्री से जानते हैं, सभी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा?  

सबसे पहले मेष राशि का आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) जानते हैं।  

आज का मेष राशिफल (Aaj Ka Mesh Rashifal)

आज आपके काम का निरीक्षण होगा। आय, सम्मान और पद बढ़ने के योग हैं। परिवार पर ध्यान देना जरूरी है। व्यापार में सफलता मिलेगी लेकिन पैसों की दिक्कत हो सकती है। लालच में आकर काम करने से निराशा मिलेगी। किसी समारोह में शराब से बचें, वरना बदनामी हो सकती है। दोस्तों से ज्यादा मदद नहीं मिलेगी।

लकी नंबर – 8 | लकी रंग – लाल

आज का वृष राशिफल (Aaj Ka Vrish Rashifal)

आपकी मेहनत से कठिन काम में सफलता मिलेगी। निजी और पारिवारिक जीवन में संतुलन रखें। सही निवेश के लिए मेहनत करनी होगी। आज छुट्टी का आनंद लेंगे, प्रेमी संग घूमने-फिरने का मौका मिलेगा। रूप-रंग में निखार आएगा। अधूरा काम पूरा करने का मौका मिलेगा।

लकी नंबर – 1 | लकी रंग – क्रीम

आज का मिथुन राशिफल (Aaj Ka Mithun Rashifal)

व्यापार में सफलता के लिए बातचीत और तालमेल जरूरी है। घर पर खुशहाल समय बिताएंगे। पैसे कमाने का मौका मिलेगा। प्रेम जीवन में सच्चाई और भरोसा बनाए रखें। किसी निजी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। यात्रा में कष्ट या नुकसान हो सकता है।

लकी नंबर – 4 | लकी रंग – भूरा

आज का कर्क राशिफल (Aaj Ka Kark Rashifal)

आपके विचारों की स्पष्टता काम में मदद करेगी। परिवार के साथ समय बिताएं, तनाव कम होगा। गलत निवेश से नुकसान हो सकता है। आपका प्यार और मुस्कान पार्टनर को खुश रखेगी। बाहर का खाना पेट खराब कर सकता है। संगीत और कला में मन लगेगा।

लकी नंबर – 5 | लकी रंग – हल्का लाल

आज का सिंह राशिफल (Aaj Ka Singh Rashifal)

आपकी मिलनसारिता मार्केटिंग में काम आएगी। परिवार में खुशियां बढ़ेंगी। खर्चों पर नियंत्रण रखें। प्रेम में मधुरता रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यस्त रहना मानसिक शांति देगा। आपकी सलाह दूसरों के काम आएगी।

लकी नंबर – 2 | लकी रंग – भगवा

आज का कन्या राशिफल (Aaj Ka Kanya Rashifal)

आज आलस्य रहेगा, काम देर से शुरू होगा। नौकरी का फॉर्म भरने के लिए शुभ दिन है। मां की तबीयत का ध्यान रखें। पैसों का संतुलन बनाए रखें। पार्टनर के साथ घूमने जाएंगे। विवाद वाली जगह से दूर रहें। आसपास खुशहाल माहौल बनाए रखें।

लकी नंबर – 10 | लकी रंग – बैंगनी

आज का तुला राशिफल (Aaj Ka Tula Rashifal)

मेहनत के बावजूद लक्ष्य न मिलने से निराशा हो सकती है। पारिवारिक निर्णय में भ्रम रहेगा। उधार दिया पैसा नहीं लौटेगा। पार्टनर आपका साथ देगा। बेकार की सोच में ऊर्जा न गवाएं। दोस्तों के साथ यात्रा मन को सुकून देगी।

लकी नंबर – 4 | लकी रंग – ग्रे

आज का वृश्चिक राशिफल (Aaj Ka Vrishchik Rashifal)

लापरवाही से परेशानी हो सकती है। घर में भावनात्मक तनाव रहेगा। पुराना पैसा मांगने पर झगड़ा हो सकता है। पार्टनर की देखभाल से रिश्ता मजबूत होगा। फिटनेस पर ध्यान दें। बातचीत से फायदा मिलेगा। शाम को हल्की दिक्कतें आ सकती हैं।

लकी नंबर – 17 | लकी रंग – लेमन

आज का धनु राशिफल (Aaj Ka Dhanu Rashifal)

सहकर्मियों से तारीफ मिलेगी। परिवार के साथ समय बिताने से मन हल्का होगा। निवेश में सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। पार्टनर से रोमांटिक पल मिलेंगे। नकारात्मक सोच से बचें। शाम को दोस्तों के साथ योजनाओं पर बात करेंगे।

लकी नंबर – 2 | लकी रंग – हल्का पीला

आज का मकर राशिफल (Aaj Ka Makar Rashifal)

नए रिश्ते और साझेदारी के योग हैं। परिवार के साथ घूमने जाएंगे। बड़ा आर्थिक लाभ मिलेगा। पार्टनर संग समझदारी बढ़ेगी। मनोरंजक यात्रा तनाव दूर करेगी। आज अपने शौक पूरे करने का मौका मिलेगा।

लकी नंबर – 3 | लकी रंग – मटमैला

आज का कुंभ राशिफल (Aaj Ka Kumbh Rashifal)

व्यापार में कुछ नया करने की सोचेंगे। नौकरी वाले काम में व्यस्त रहेंगे। घर में मेहमान आएंगे, माहौल खुशनुमा रहेगा। किराया वसूली में सफलता मिलेगी। पार्टनर संग अच्छा समय बीतेगा। आज का दिन मस्ती और हंसी से भरा रहेगा।

लकी नंबर – 11 | लकी रंग – गहरा गुलाबी

आज का मीन राशिफल (Aaj Ka Meen Rashifal)

प्रॉपर्टी कारोबार में नए क्लाइंट मिलेंगे। पत्नी का सहयोग मिलेगा, घर का माहौल सुखद रहेगा। पैसों की थोड़ी दिक्कत रहेगी। प्रेम जीवन सामान्य रहेगा। दिल के मरीज सावधान रहें। दूसरों से बातचीत से समस्या का हल मिलेगा।

लकी नंबर – 9 | लकी रंग – गुलाबी

Related Articles

Back to top button
ये 3 तरीके करना ना भूलें, अगर चाहते हैं आपने सभी कर्जों से मुक्ति 26 मई 2025 – आज का राशिफल महाकुंभ 2025: न भूलें महाकुंभ से ये 5 चीजें लाना, धन वृद्धि के साथ चमकेगी किस्मत! Mahakumbh 2025: कुंभ शाही स्नान से पहले नागा साधु करते हैं ये 17 श्रृंगार Maha Kumbh 2025: 13 जनवरी को महाकुंभ का पहला शाही स्नान, जाने क्या है महत्व! 13 जनवरी से महाकुंभ की हो रही है शुरुआत,जानें शाही स्नान की तिथियां