5 मार्च 2025 लव राशिफल: क्या आज मिलेगा सच्चा प्यार या बढ़ेगी दूरियां? | My Mandir

Aaj ka Love Rashifal, 5 March, 2025: प्यार में रोमांस, उलझन या नया मौका? जानें, आज का लव राशिफल

Aaj ka love rashifal 5 March, 2025: प्रेम जीवन में ग्रहों की चाल और नक्षत्रों का महत्वपूर्ण प्रभाव होता है। 5 मार्च 2025 को सूर्य देव गुरु के नक्षत्र पूर्वा भाद्रपद में प्रवेश करेंगे, जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों के प्रेम जीवन पर पड़ेगा। आइए जानते हैं कि इस गोचर का आपकी राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा और आपके लिए क्या उपाय लाभदायक होंगे।

मेष राशि – आज का लव राशिफल
सूर्य के शुभ प्रभाव से आपके रिश्ते में चल रही परेशानियां समाप्त होंगी। प्रिय के साथ अधिक समय बिताएं और संबंध को मजबूत बनाने पर ध्यान दें। सिंगल लोगों को सच्चा प्यार मिलने की संभावना है।
आज का टिप्स: लाल रंग के वस्त्र धारण करें और किसी जरूरतमंद को मसूर की दाल दान करें।

वृषभ राशि – आज का लव राशिफल
जो लोग विवाह के लिए योग्य साथी की खोज में हैं, उनकी तलाश पूरी हो सकती है। शादीशुदा और प्रेम संबंधों में जुड़े लोग शाम को साथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे।
आज का टिप्स: चांदी का आभूषण पहनें और शिवलिंग पर जल अर्पित करें।

मिथुन राशि – आज का लव राशिफल
दोपहर तक साथी के साथ रोमांटिक समय बिताएंगे, लेकिन उसके बाद विवाद की संभावना है। गुस्से पर काबू रखें, अन्यथा रिश्ते में दरार आ सकती है। सिंगल लोगों को अभी प्रतीक्षा करनी होगी।
आज का टिप्स: हरे रंग का कोई वस्त्र धारण करें और हनुमान चालीसा का पाठ करें।

कर्क राशि – आज का लव राशिफल
प्रिय के साथ अनबन हो सकती है, लेकिन खुलकर बातचीत करने से समस्या का समाधान होगा। सिंगल लोगों को कोई परिचित प्रपोज कर सकता है।
आज का टिप्स: जल में मिश्री मिलाकर पीपल के पेड़ को अर्पित करें और घर में सफेद फूल लगाएं।

सिंह राशि – आज का लव राशिफल
सूर्य देव की कृपा से सिंगल जातकों को सच्चा प्यार मिल सकता है। प्रेम संबंधों में दिन सामान्य रहेगा, जबकि शादीशुदा लोग साथी के साथ यात्रा का आनंद लेंगे।
आज का टिप्स: तांबे के बर्तन में जल पिएं और सूर्यदेव को जल अर्पित करें।

कन्या राशि – आज का लव राशिफल
कार्य की व्यस्तता के कारण साथी के साथ समय बिताने का मौका नहीं मिलेगा, जिससे वे नाराज हो सकते हैं। सिंगल लोगों को अभी सोलमेट से मिलने के लिए इंतजार करना होगा।
आज का टिप्स: साबुत मूंग का दान करें और भगवान गणेश की आराधना करें।

तुला राशि – आज का लव राशिफल
शादीशुदा कपल के प्रेम जीवन पर सूर्य गोचर का शुभ प्रभाव पड़ेगा। रिश्ते में परेशानियां चल रही हैं तो बातचीत करने से समाधान निकल जाएगा। वहीं जो लोग सिंगल हैं उन्हें उनके दोस्त का बेस्ट फ्रेंड शादी के लिए प्रपोज कर सकता है।
आज का टिप्स: गुलाबी रंग के वस्त्र पहनें और माता लक्ष्मी की पूजा करें।

वृश्चिक राशि – आज का लव राशिफल
यदि आप सिंगल हैं तो उम्मीद है कि मंगलवार का दिन खत्म होने से पहले आपको कोई परिचित व्यक्ति प्रपोज करेगा। हालांकि, कपल के लिए यह दिन सामान्य रहेगा। शाम से पहले साथी संग समय बिताने का मौका नहीं मिलेगा, लेकिन उसके बाद सोलमेट संग बातचीत करने से अच्छा लगेगा।
आज का टिप्स: लाल चंदन का तिलक करें और हनुमान मंदिर में नारियल अर्पित करें।

धनु राशि – आज का लव राशिफल
प्रेम जीवन में रोमांस बढ़ेगा। जीवनसाथी संग भावनात्मक पल व्यतीत करने से मानसिक शांति मिलेगी। वहीं जो लोग सिंगल हैं उनका इस समय रिश्ता तय नहीं होगा।
आज का टिप्स: पीली वस्तु दान करें और केले के पेड़ की पूजा करें।

मकर राशि – आज का लव राशिफल
हाल ही में जिन लोगों का रिश्ता तय हुआ है उनकी शादी टूट सकती है। ऐसी परिस्थिति में यदि आप खुद को शांत रखेंगे तो अच्छा होगा, नहीं तो तबीयत खराब हो सकती है। कपल के लिए यह दिन सही नहीं रहेगा। दिन खत्म होने से पहले साथी से अनबन हो सकती है।
आज का टिप्स: काले तिल का दान करें और शनिदेव की आराधना करें।

कुंभ राशि – आज का लव राशिफल
सिंगल लोगों को प्यार में सफलता नहीं मिलेगी। शादीशुदा कपल का दिन सामान्य रहेगा। शाम बाद जीवनसाथी संग रोमांटिक समय बिताएंगे। उम्मीद है कि आपको खुश करने के लिए आपका साथी डेट पर जाने का प्लान बनाएगा।
आज का टिप्स: नीले रंग के कपड़े पहनें और शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं।

मीन राशि – आज का लव राशिफल
बीते दिनों सोलमेट से अनबन हुई थी तो बातचीत करने से स्थिति में सुधार होगा। दोपहर से पहले डेट पर जाने का प्लान भी बन सकता है। सिंगल लोगों को कुछ समय और जीवनसाथी के आने का इंतजार करना होगा।
आज का टिप्स: केसर का तिलक करें और विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।

Show More

Related Articles

Back to top button
महाकुंभ 2025: न भूलें महाकुंभ से ये 5 चीजें लाना, धन वृद्धि के साथ चमकेगी किस्मत! Mahakumbh 2025: कुंभ शाही स्नान से पहले नागा साधु करते हैं ये 17 श्रृंगार Maha Kumbh 2025: 13 जनवरी को महाकुंभ का पहला शाही स्नान, जाने क्या है महत्व! 13 जनवरी से महाकुंभ की हो रही है शुरुआत,जानें शाही स्नान की तिथियां ये 3 तरीके करना ना भूलें, अगर चाहते हैं आपने सभी कर्जों से मुक्ति