Aaj Ka Rashifal 14 August 2025: आज सिंह, मकर और वृषभ वालों की चमकेगी किस्मत, जानें सभी 12 राशियों का हाल

Aaj Ka Rashifal 14 August 2025: जानें, आज का दिन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा। किसे मिलेगा प्रमोशन, किसके बिगड़ेंगे काम और किसकी चमकेगी किस्मत।

Aaj Ka Rashifal 14 August 2025: नमस्कार! आज आपका दिन कैसा रहेगा, आइए जानते हैं। सेहत, नौकरी, व्यापार, परिवार और प्यार—हर पहलू पर आज ग्रह-नक्षत्र क्या संकेत दे रहे हैं। इस My Mandir की दैनिक राशिफल में पढ़ें, मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का पूरा हाल।

सबसे पहले मेष राशि का आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) जानते हैं।

मेष (Aries)

आज दिन अच्छा रहेगा। काम की पुरानी दिक्कतें दूर होंगी। उन्नति के मौके मिलेंगे। संतान का सहयोग मिलेगा। नई ऊर्जा महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में सम्मान मिलेगा। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। उधार दिया पैसा वापस आ सकता है।

वृषभ (Taurus)

आय में बढ़ोतरी होगी। पुरानी गलती से सीख लें। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों को शुभ समाचार मिलेगा। दूसरों का भला सोचेंगे, पर लोग गलत समझ सकते हैं। यात्रा में महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी। प्रॉपर्टी से जुड़ा मामला फाइनल हो सकता है।

मिथुन (Gemini)

दिन सामान्य रहेगा। काम अधिक होने से उलझनें बढ़ेंगी। तनाव रह सकता है। भागदौड़ ज्यादा होगी। विद्यार्थी उच्च शिक्षा में आगे बढ़ेंगे। नया बिजनेस शुरू करने की सोच सकते हैं। पार्टनर पर नजर बनाए रखें।

कर्क (Cancer)

मन किसी बात से परेशान रहेगा। काम में मन नहीं लगेगा। थकान महसूस होगी। जीवनसाथी कोई सरप्राइज दे सकते हैं। बड़े जोखिम से बचें। स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें। यात्रा की तैयारी में सामान पर ध्यान दें।

सिंह (Leo)

राजनीति से जुड़े लोगों को बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। परिवार से निराशाजनक खबर मिल सकती है। जीवनसाथी से बहस हो सकती है। जरूरत के अनुसार ही खर्च करें। आय के नए स्रोत खोजें।

कन्या (Virgo)

सेहत कमजोर रहेगी। बाहर का खाना अवॉइड करें। ऑफिस में काम का दबाव रहेगा। परिवार में वाद-विवाद से बचें। कोई लेन-देन परेशानी दे सकता है। पुराने मित्र से मुलाकात होगी। कई काम एक साथ हाथ लगेंगे।

तुला (Libra)

बिजनेस में उतार-चढ़ाव रहेंगे। योजनाओं में रुकावट आ सकती है। रुका पैसा मिलने से खुशी होगी। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिलेगा। घर में पूजा का आयोजन हो सकता है। परिवार में नए मेहमान का आगमन होगा।

वृश्चिक (Scorpio)

आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। यात्रा में जरूरी जानकारी मिलेगी। पुरानी गलती से सीख लें। मां से मतभेद हो सकते हैं। पार्टनरशिप का काम लाभ देगा। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा।

धनु (Sagittarius)

दिन मिला-जुला रहेगा। विद्यार्थियों को मानसिक बोझ से राहत मिलेगी। पुराना लेन-देन परेशानी देगा। विरोधियों से दूर रहें। निवेश सोच-समझकर करें। पुराने मित्र से मुलाकात खुशी देगी। यात्रा टालना बेहतर रहेगा।

मकर (Capricorn)

ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। सही कामों में ऊर्जा लगाएं। घर खरीदने के लिए लोन का विचार बना सकते हैं। राजनीति में बड़े नेता से मुलाकात होगी। नौकरी में फोकस बढ़ाएं। विरोधियों से सावधान रहें।

कुंभ (Aquarius)

काम में मनपसंद जिम्मेदारी न मिलने से निराशा होगी। आसपास विवाद का माहौल बन सकता है। कानूनी मामलों में सतर्क रहें। बच्चों की पढ़ाई की चिंता दूर करने का प्रयास करें। परिवार के साथ समय बिताएं।

मीन (Pisces)

आवश्यकताओं पर खुला खर्च करेंगे, बाद में धन की कमी हो सकती है। वाहन खराब होने से खर्च बढ़ सकता है। बिजनेस में लाभ होगा। सरकारी नौकरी की तैयारी में मेहनत बढ़ाएं। माता-पिता के आशीर्वाद से रुका काम पूरा होगा।

Related Articles

Back to top button
ये 3 तरीके करना ना भूलें, अगर चाहते हैं आपने सभी कर्जों से मुक्ति 26 मई 2025 – आज का राशिफल महाकुंभ 2025: न भूलें महाकुंभ से ये 5 चीजें लाना, धन वृद्धि के साथ चमकेगी किस्मत! Mahakumbh 2025: कुंभ शाही स्नान से पहले नागा साधु करते हैं ये 17 श्रृंगार Maha Kumbh 2025: 13 जनवरी को महाकुंभ का पहला शाही स्नान, जाने क्या है महत्व! 13 जनवरी से महाकुंभ की हो रही है शुरुआत,जानें शाही स्नान की तिथियां