मंत्र

Shanti Path Mantra | शांति पाठ मंत्र | PDF

सनातन धर्म में शांति मंत्र का पाठ (Shanti Mantra Path) किसी भी धार्मिक अनुष्ठान या पूजा के बाद किया जाता है। इस मंत्र का पाठ करने से जातक के जीवन में शांति और मन एकाग्र होता है। 

Shanti Path in Hindi: सनातन धर्म में मंत्रों का विशेष महत्व है। धार्मिक अनुष्ठानों में मंत्रों का पाठ किया जाता है। मंत्रों के माध्यम से इष्ट देवी-देवताओं का अनुष्ठान किया जाता है। इसी क्रम में एक मंत्र है- शांति मंत्र (Shanti Mantra)।

शांति मंत्र के पाठ (Shanti Mantra Path) द्वारा ईश्वर से हमारे जीवन में सुख-शांति की प्रार्थना की जाती है। इस मंत्र को यजुर्वेद से ली गई है। इस मंत्र को वैदिक शांति मंत्र भी कहा जाता है। शांति मंत्र का पाठ समस्त जीवों, वनस्पतियों और प्रकृति की शांति के लिए की जाती है। 

सनातन धर्म में शांति मंत्र का पाठ (Shanti Mantra Path) किसी भी धार्मिक अनुष्ठान या पूजा के बाद किया जाता है। इस मंत्र का पाठ करने से जातक के जीवन में शांति और मन एकाग्र होता है। 

तो आइए, शांति मंत्र (Shanti Mantra) को जानते हैं। आप यहां इसे Shanti Path PDF के रूप में भी प्राप्त कर सकते हैं।

शांति पाठ मंत्र (Shanti Path Mantra)

ॐ द्यौ: शान्तिरन्तरिक्षं शान्ति, पृथ्वी शान्तिराप: शान्तिरोषधय: शान्ति:।

वनस्पतय: शान्तिर्विश्वे देवा: शान्तिर्ब्रह्म शान्ति,सर्वँ शान्ति:, शान्तिरेव शान्ति, सा मा शान्तिरेधि॥

ॐ शान्ति: शान्ति: शान्ति:॥

शांति मंत्र का अर्थ

हे परमात्मा! स्वरूप शांति कीजिए, वायु में शांति हो, अंतरिक्ष में शांति हो, पृथ्वी पर शांति हों, जल में शांति हो, औषध में शांति हो, वनस्पतियों में शांति हो, विश्व में शांति हो, सभी देवतागणों में शांति हो, ब्रह्म में शांति हो, सब में शांति हो, चारों और शांति हो, हे परमपिता परमेश्वर शांति हो, शांति हो, शांति हो।

शांति मंत्र  वीडियो (shanti path mantra lyrics)

ऐसे ही ज्योतिष, राशिफल, त्योहार, और सनातन धर्म की अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के लिए My Mandir का ब्लॉग अवश्य पढ़ें।

Related Articles

Back to top button