मंत्र

श्री राम स्तुति | Shri Ram Stuti Hindi | श्री राम चंद्र कृपालु भजमन

श्रीराम स्तुति (Shri Ram Stuti) मंत्र का पाठ मात्र से जीवन के समस्त तनाव दूर हो जाते हैं। आइए, पाठ करें- श्री राम चंद्र कृपालु भजमन

Shri Ram Stuti: मन को शांति और आंनदित करने के लिए श्रीराम स्तुति मंत्र का बड़ा महत्व है। इस मंत्र का पाठ करने से आध्यात्मिक लाभ के साथ जीवन के दुख-दर्द से लाभ मिलती है। मान्यता है कि श्री राम की पूजा श्रीराम स्तुति मंत्र के बिना अधूरी मानी जाती है। इस मंत्र का पाठ मात्र से जीवन के समस्त तनाव दूर हो जाते हैं। 

कहा जाता है, राम स्तुति करने से भगवान बजरंगबली भी प्रसन्न होते हैं और हमें सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं। प्रतिदिन श्रीराम स्तुति (Shri Ram Stuti) करने से एकाग्रता और सद्बुद्धि की प्राप्ति होती है। 

श्री राम स्तुति (Shri Ram Stuti)

॥दोहा॥

श्री रामचन्द्र कृपालु भजुमन

हरण भवभय दारुणं ।

नव कंज लोचन कंज मुख

कर कंज पद कंजारुणं ॥1॥

कन्दर्प अगणित अमित छवि

नव नील नीरद सुन्दरं ।

पटपीत मानहुँ तडित रुचि शुचि

नोमि जनक सुतावरं ॥2॥

भजु दीनबन्धु दिनेश दानव

दैत्य वंश निकन्दनं ।

रघुनन्द आनन्द कन्द कोशल

चन्द दशरथ नन्दनं ॥3॥

शिर मुकुट कुंडल तिलक

चारु उदारु अङ्ग विभूषणं ।

आजानु भुज शर चाप धर

संग्राम जित खरदूषणं ॥4॥

इति वदति तुलसीदास शंकर

शेष मुनि मन रंजनं ।

मम् हृदय कंज निवास कुरु

कामादि खलदल गंजनं ॥5॥

मन जाहि राच्यो मिलहि सो

वर सहज सुन्दर सांवरो ।

करुणा निधान सुजान शील

स्नेह जानत रावरो ॥6॥

एहि भांति गौरी असीस सुन सिय

सहित हिय हरषित अली।

तुलसी भवानिहि पूजी पुनि-पुनि

मुदित मन मन्दिर चली ॥7॥

॥सोरठा॥

जानी गौरी अनुकूल सिय

हिय हरषु न जाइ कहि ।

मंजुल मंगल मूल वाम

अङ्ग फरकन लगे।

Shri Ram Stuti Hindi pdf

ऐसे ही सनातन धर्म की मंत्र, आरती, चालीसा पढ़ने के लिए MyMandir से जुड़े रहें।

Related Articles

Back to top button