मंत्र

Durga ji ke 32 naam | अथ दुर्गाद्वात्रिंशन्नाममाला | PDF

अथ दुर्गाद्वात्रिंशन्नाममाला बहुत ही शक्तिशाली मंत्र है। मां दुर्गा के 32 नामों का पाठ करने से जीवन में सभी प्रकार के दुखों का अंत होता है।

Shri Durga Dwatrinshat Nam Mala: मां दुर्गा जगतजननी हैं। मां अपने भक्तों की रक्षा के लिए कई अवतार में अवतरित हुई हैं। ऐसे तो मां के नवस्वरूपों का वर्णन हर जगह मिल जाता है लेकिन अथ दुर्गाद्वात्रिंशन्नाममाला में मां दुर्गा जी के 32 स्वरूपों का वर्णन है। मां इन प्रत्येक रूपों में भक्तों की रक्षा करती हैं। 

यदि आप भी मां दुर्गा जी का आशीर्वाद पाना चाहते हैं तो आपको अथ दुर्गाद्वात्रिंशन्नाममाला पाठ अवश्य करनी चाहिए। मां दुर्गा के 32 नामों का पाठ करने से जीवन में सभी प्रकार के कठिनाईयों और दुखों का अंत होता है। 

यहां आप MyMandir के माध्यम से अथ दुर्गाद्वात्रिंशन्नाममाला पीडीएफ (Shri Durga Dwatrinshat Naam Mala PDF) प्राप्त कर इसका पाठ कर सकते हैं। 

तो आइए, अथ दुर्गाद्वात्रिंशन्नाममाला का पाठ करके मां दुर्गा जी का आशीर्वाद प्राप्त करें। 

श्री दुर्गा द्वात्रिंशत नाम माला (Shri Durga Dwatrinshat Nam Mala)

दुर्गा दुर्गार्ति शमनी दुर्गापद्विनिवारिणी ।

दुर्गामच्छेदिनी दुर्गसाधिनी दुर्गनाशिनी ।

दुर्गतोद्वारिणी दुर्ग निहन्त्री दुर्गमापहण ।

दुर्गम ज्ञानदा दुर्गदैत्यलोकदवानला ।

दुर्गमा दुर्गमालोका दुर्गमात्मस्वरूपिणी ।

दुर्गमार्गप्रदा दुर्गमविद्या दुर्गमाश्रिता ।

दुर्गमज्ञानसंस्थाना दुर्गमध्यानभासिनी ।

दुर्गमोहा दुर्गमगा दुर्गमार्थस्वरूपिणी ।

दुर्गमासुरसंहन्त्री दुर्गमायुधधारिणी ।

दुर्गमाङ्गी दुर्गमाता दुर्गम्या दुर्गमेश्वरी ।

दुर्गभीमा दुर्गभामा दुर्लभा दुर्गधारिणी ।

नामावली ममायास्तु दुर्गया मम मानसः ।

पठेत् सर्व भयान्मुक्तो भविष्यति न संशयः ।

मां दुर्गा के 32 नाम (32 Names Of Maa Durga)

  1. ॐ दुर्गा
  2. दुर्गतिशमनी
  3. दुर्गाद्विनिवारिणी
  4. दुर्ग मच्छेदनी
  5. दुर्गसाधिनी
  6. दुर्गनाशिनी
  7. दुर्गतोद्धारिणी
  8. दुर्गनिहन्त्री
  9. दुर्गमापहा
  10. दुर्गमज्ञानदा
  11. दुर्गदैत्यलोकदवानला
  12. दुर्गमा
  13. दुर्गमालोका
  14. दुर्गमात्मस्वरुपिणी
  15. दुर्गमार्गप्रदा
  16. दुर्गम विद्या
  17. दुर्गमाश्रिता
  18. दुर्गमज्ञान संस्थाना
  19. दुर्गमध्यान भासिनी
  20. दुर्गमोहा
  21. दुर्गमगा
  22. दुर्गमार्थस्वरुपिणी
  23. दुर्गमासुर संहंत्रि
  24. दुर्गमायुध धारिणी
  25. दुर्गमांगी
  26. दुर्गमता
  27. दुर्गम्या
  28. दुर्गमेश्वरी
  29. दुर्गभीमा
  30. दुर्गभामा
  31. दुर्गमो
  32. दुर्गोद्धारिणी
my mandir

श्री दुर्गा द्वात्रिंशत नाम माला पीडीएफ (Shri Durga Dwatrinshat Nam Mala PDF)

अथ दुर्गाद्वात्रिंशन्नाममाला पाठ विधि

  • मां दुर्गा के 32 नामों का जाप करने के लिए विशेष ध्यान रखना चाहिए। 
  • इसके आप सुबह उठकर मां दुर्गा का ध्यान करें। 
  • स्नानादि करके स्वच्छ कपड़े पहनकर कुश के आसन पर बैठकर पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुख करके अथ दुर्गाद्वात्रिंशन्नाममाला का पाठ करें।
  • जाप करते समय मन को स्वच्छ रखें और मां से मनोकामना पूर्ण करने की याचना करें।
  • विशेष रूप से नवरात्रि के दौरान पूरे 9 दिनों तक अथ दुर्गाद्वात्रिंशन्नाममाला पाठ करें। 

ऐसे ही ज्योतिष, राशिफल, त्योहार, और सनातन धर्म की अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के लिए My Mandir का ब्लॉग अवश्य पढ़ें।

Related Articles

Back to top button