मंत्र

Shiva Mantra in Hindi | शिव मंत्र | ॐ नमः शिवाय!

ॐ नमः शिवाय! मंत्र बहुत ही शक्तिशाली मंत्र है। शिव मंत्रों (Shiva Mantra) का पाठ करने से भगवान भक्तों को सुख समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं।

Shiva Mantra: भगवान शिव को देवों के देव महादेव कहा जाता है। भगवान शिव जल अभिषेक करने से ही खुश हो जाते हैं। जल अभिषेक और पूजा करने के बाद शिव मंत्र (shiva mantra) का पाठ करने से भगवान शिव भक्तों के सभी मनोकामना पूर्ण कर देते हैं।

आज हम आपको माय मंदिर (My Mandir) के इस ब्लॉग में शिव के शक्तिशाली मंत्रों का अर्थ और लाभ बता रहे हैं। इन शिव मंत्रों (shiva mantra) का पाठ करके आप शिव जी की असीम कृपा प्राप्त कर सकते हैं। 

Shiva Mantra in Hindi | शिव मंत्र | ॐ नमः शिवाय!
Shiva Mantra in Hindi | शिव मंत्र | ॐ नमः शिवाय!

शिव मंत्र : अर्थ और लाभ (shiv mantra)

1. ॐ नमः शिवाय!

शिव मंत्र का अर्थ:

हे शिव, मैं आपको बार बार नमन करता हूं।

शिव मंत्र का लाभ: (shiv mantra benefits in hindi)

  • इस शिव मंत्र का उच्चारण कोई भी व्यक्ति कर सकता है। 
  • इस मंत्र के उच्चारण के लिए कोई विशेष स्थान या फिर विशेष समय की आवश्यकता नहीं है। 
  • इस मंत्र को सभी वेदों का सार तत्व माना गया है। ध्यान और एकाग्रता बनाए रखने में इस मंत्र का विशेष लाभ होता है।

2. मृत्युंजय मंत्र:

ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्

उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात् ॥

मंत्र का अर्थ:

हम उस त्रिनेत्रधारी भगवान शिव की आराधना करते हैं, जो अपनी शक्ति से इस संसार का पालन-पोषण करते हैं। उनसे हम प्रार्थना करते हैं कि वे हमें इस जन्म-मृत्यु के बंधन से मुक्त कर दें और हमें मोक्ष प्रदान करें। 

जिस प्रकार से एक ककड़ी अपनी बेल से पक जाने के पश्चात स्वतः ही आजाद होकर जमीन पर गिर जाती है, उसी प्रकार हमें भी इस बेल रुपी सांसारिक जीवन से जन्म-मृत्यु के सभी बन्धनों से मुक्ति देकर कर मोक्ष प्रदान करें।

मंत्र का लाभ:

  • इस मंत्र का जप करने से अकाल मृत्यु का डर दूर होता है। 
  • इससे कुंडली के दूसरे बुरे रोग भी शांत होते हैं। 
  • इसके अलावा इस मंत्र के जाप से पांच तरह के सुख मिलते हैं।

3. शिव गायत्री मंत्र:

ॐ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि।

तन्नो रुद्र: प्रचोदयात्।

मंत्र का अर्थ:

हे परम पुरुष, देवों के देव महादेव आपकी करुणा और दया सदा हम पर बनाए रखें।

मंत्र का लाभ:

  • इस मंत्र का जाप करने से मनुष्य का कल्याण होता है। 
  • शिव गायत्री मंत्र से समस्त पापों का नाश होता है।

सनातन धर्म के अन्य देवी-देवताओं के शक्तिशाली मंत्रों को जानने के लिए यहां क्लिक करें।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button